फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चोरों ने मकान का ताला तोड़ नकदी व जेवरात चुराए

Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। बराह खुर्द गांव में मकान का ताला तोड़कर अंदर से 25 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बराह खुर्द गांव निवासी जोरा सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर तीन नवंबर को अपनी ससुराल ईगराह में गया था। वह मकान को अच्छी तरह से बंद करके गया था। जब वह दोपहर बाद को वापस आए तो मकान का ताला टूटा मिला और अंदर पेटी से नकदी व जेवरात गायब मिले। उन्होंने बताया कि पेटी से 25 हजार रुपये की नकदी व उसकी पत्नी के सोने चांदी के जेवरात जिसमें 3 अंगूठी सोने की, 2 चैन चांदी की, 3 जोड़ी चुटकी, 2 जोड़ी पॉजेब गायब मिली। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें