फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट में मकान से लाखों रुपये का सामान चोरी

Sat, 27 Feb 2016 12:04 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 शहर के अर्बन एस्टेट में चोरों ने जींद विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सुधीर गौतम के मकान की दूसरी मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से एसएफएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अर्बन एस्टेट निवासी सुधीर गौतम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कामकाज के लिए बाहर गया था। रात को उसके परिवार के सदस्य मकान के नीचे के हिस्से में सो रहे थे और पास के किसी पार्क में कोई समारोह होने के चलते डीजे चल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान चोर बाहर के रास्ते से दूसरी मंजिल पर चढ़ गए और वहां से कमरे और अलमारी को तोड़कर वहां से दस ग्राम सोना के जेवरात, 42 सिक्के चांदी के, दो चांदी के मुकुट, पांच जोड़ी पायल, 64 हजार रुपये की माला, कैमरा, पांच घड़ी, मोबाइल, 86 हजार रुपये की नकदी को चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता सुबह लगा जब परिवार के सदस्य उठकर ऊपर गए तो ताले टूटे हुए थे और अलमारी को उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

सुधीर गौतम ने बताया कि जिस रात को चोरी की वारदात दिया उस दिन मकान के पिछवाड़े में बने एक पार्क में कोई समारोह था और उसमें डीजे चल रहा था। डीजे की आवाज के चलते मकान के नीचे के हिस्से में सो रहे परिवार के सदस्यों को ताला तथा अलमारी को तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि सुधीर गौतम मतदाता जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष है और विधानसभा चुनाव में बसपा की टिकट से जींद विधानसभा से चुनाव लड़े थे। चोरी की घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस तथा एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सुधीर गौतम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें