13जेएनडी27: शहर के सेक्टर सात में सडक़ पर बना गड्डा। संवाद
जींद। सेक्टरों में सड़कों की मरम्मत, टूटे सीवरेज के ढक्कन समेत पेयजल व्यवस्थाओं के सुधार के लिए एचएसवीपी (शहरी विकास प्राधिकरण) ने टेंडर लगाए गए हैं। इन टेंडरों के खुलने के बाद शहर के सेक्टरों की समस्याओं को पूर्ण तौर से निपटाया जाएगा, ताकि लोगों को यहां पर कोई परेशानी न रहे। इन समस्याओं के समाधान के लिए शहर के सेक्टरवासी लंबे समय से गुहार लगा रहे थे।
शहर के सेक्टरों में 199672 रुपये की राशि से सीवरेज के टूटे हुए ढक्कन बदले जाएंगे। जिन स्थानों पर सीवरेज के ढक्कन नहीं हैं। वहां पर नए ढक्कन लगाए जाएंगे। सेक्टर आठ में मकान नंबर 277, 280, 282, 284, 285 व 286 के सामने 6.73 लाख रुपये की राशि से सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा नहर से वाटर वक्र्स के टैंक नंबर दो को पानी से भरने के लिए 98560 रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर छह व सात में नहरी पेयजल से सप्लाई होती है। सेक्टर 11 में वाटर सप्लाई व सीवरेज की वार्षिक मरम्मत पर 1.99 लाख रुपये और सेक्टर दस में सीवरेज के मेनहोल की वार्षिक मरम्मत को लेकर 1.98 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
बॉक्स
लगाए गए हैं टेंडर
सेक्टर सात, आठ व नौ में सड़क व सीवरेज व्यवस्था के सुधार के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इससे सेक्टरवासियों को काफी फायदा होगा। यहां पर लंबे समय से लोगों को परेशानी हो रही थी। अब इसका जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
-अनुज ढांडा, जेई शहरी विकास प्राधिकरण जींद।