फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की सरकारी खरीद न होने पर आंदोलन होगा : दलजीत

Sun, 07 Apr 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी02 : जुलाना की अनाजमंडी का दौरा करते देव हिंदू मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलजीत सिंह मलिक
विज्ञापन
जींद। देव हिंदू मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलजीत सिंह मलिक ने कहा कि सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। किसान औने-पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर हैं। यदि सरकार ने एक-दो दिन में सरकारी खरीद की सही व्यवस्था नहीं की तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। दलजीत मलिक ने जुलाना की अनाजमंडी का रविवार को दौरा कर कहा कि यहां शेड की भी व्यवस्था नहीं है। किसान खुले आसमान के नीचे अपनी फसल डालने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में कोई सुविधा नहीं है। इससे मजदूरों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर फसल की खरीदारी नहीं हो रही है। अनाज मंडी में रास्ते नहीं ठीक हैं। इसके अलावा पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय मंडी सुनसान रहती है। व्यापारियों और किसानों की सुरक्षा रामभरोसे है। मंडी समिति और अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। मलिक ने कहा की जिला व मंडी प्रशासन किसानों और मजदूरों की समस्याओं की ओर ध्यान दें। फसल को जल्द खरीदा जाए। मंडी में सुविधाएं बढ़ाई जाएं। किसान, आढ़ती और मजदूरों की समस्या की ओर ध्यान देकर उन्हें दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि देव हिंदू मंच किसान और मजदूरों के साथ खड़ा है। यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें