20जेएनडी23-बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार का चालान करती यातायात पुलिस। संवाद
नरवाना। यातायात पुलिस ने शहर के विश्वकर्मा चौक और बस स्टैंड परिसर के बाहर शुक्रवार सुबह वाहनों की जांच की। सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार बागड़ी और उनकी टीम ने इस दौरान 30 वाहनों के चालान किए।
बागड़ी ने कहा कि उनकी टीम ने अब तक छह सौ चालान किए हैं। पटाखा बजाने वाले 25 बुलेट के चालान कर जब्त किए हैं। यदि कोई बुलेट बाइक से पटाखा बजाते मिला तो उसका दस हजार रुपये का चालान किया जाएगा।एसआई सुशील कुमार, भीम सिंह, सोनू व पवन कुमार सहित अन्य ने वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करने की सलाह दी।
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को दी चेतावनी
बस स्टैंड परिसर के सामने दिल्ली-पटियाला हाईवे पर सवारी उठाने की होड़ में ऑटो और ई-रिक्शा चालक जाम लगाए रहते हैं। ऐसे में कई बार हादसा हो जाता है। सब-इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को हाईवे स्थित सर्विस रोड पर ही चलने की सलाह दी।। यदि भविष्य में कोई भी ऑटो और ई-रिक्शा चालक हाईवे पर अपने वाहन को खड़ा कर सवारी बैठाते मिलेगा, उसका चालान करने के साथ ऑटो जब्त किया जाएगा।
20जेएनडी23-बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार का चालान करती यातायात पुलिस। संवाद