फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, गर्भवती हुई

Sat, 21 Sep 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी का 7 जून को गांव के रहने वाले मंगल ने अपहरण कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद भी आरोपी ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बेटी की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे अस्पताल लेकर गई तो पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। बेटी ने उनको बताया कि गांव के रहने वाले मंगल ने उसका अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया था। बाद में भी उसने धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। महिला थाना की एसआई सुनीता ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें