फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर चार घंटे लगाया जाम

Tue, 15 Oct 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी06: जींद-कैथल मार्ग के बीचोंबीच ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगाते किसान व आढती। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां खरीद केंद्र पर पीआर धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों और आढ़तियों ने सोमवार सुबह 10 बजे नगूरां पावर हाउस के सामने जींद-कैथल मार्ग के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर नगूरां चौकी प्रभारी नफे सिंह तथा अलेवा मार्केट कमेटी के सचिव विकास ढिल्लों मौके पर पहुंचे और किसानों-आढ़तियों को समझाने का प्रयास किया, पर वे किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार दोपहर में अलेवा के बीडीपीओ अक्षयदीप चौहान मौके पर आए। उन्होंने हैफेड के डीएम संदीप पूनिया से किसानों और आढ़तियों की फोन पर बात करवाकर शाम तक समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। किसानों और आढ़तियों की ओर से दोपहर दो बजे तक लगाए गए जाम की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम लगा रहे किसानों ने कहा कि नगूरां खरीद केंद्र धान से पूरी तरह से भर चुका है, लेकिन प्रशासन उसकी खरीद में तेजी नहीं ला रहा है। यहां पर 12 हजार क्विंटल के करीब धान की आवक हो चुकी है, पर केंद्र पर अलाॅट की गईं दोनों एजेंसियों ने अभी तक चार हजार क्विंटल ही धान खरीदा है। उन्होंने कहा कि पहले धान में नमी ज्यादा होने का बहाना बनाया जाता था, लेकिन इस बार मानक पर खरा उतरने के बाद भी धान खरीद में प्रशासन रुचि नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

किसानों और आढ़तियों ने कहा कि सरकार ने एक बार तो नवनिर्वाचित विधायकों को मंडियों में उतार कर किसानों को कुछ हद तक खुश करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने उनकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। विधायकों के कहने के बावजूद भी प्रशासन किसानों की फसल को एमएसपी पर नहीं खरीद कर औने-पौने दाम पर खरीद रहा है। किसानों ने कहा कि वह 1 अक्तूबर से नगूरां में धान खरीद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन चौदह दिन बाद भी उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। इससे उनके अंदर सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष है। किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन शाम तक उनके धान की खरीद शुरू करे नहीं तो वह फिर से जाम लगाएंगे। अलेवा के बीडीपीओ अक्षयदीप चौहान ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। हैफेड के डीएम से किसानों और आढ़तियों की बातचीत करवा शाम तक समस्या हल करवाने का काम किया जाएगा। इस पर किसान और आढ़ती जाम खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें