फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा के सुधारीकरण पर हुआ मंथन

विज्ञापन
जाट शिक्षा समिति में तीनों प्राचार्यों के साथ बैठक करते हुए एडहॉक कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जाट शिक्षा समिति में शिक्षा के सुधारीकरण व संस्था का नाम उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए एडहाक कमेटी के सदस्यों ने संस्था के प्राचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में सीआर किसान कॉलेज के प्राचार्य राममेहर रेढू, स्कूल के प्राचार्य सौरभ भारद्वाज व आईटीआई के प्राचार्य पवन रेढू ने शिरक्त की।
विज्ञापन

इसमें ऍडोक कमेटी के सदस्य गुरदीप सांगवान, कुलदीप गिल, कुलबीर चहल, वेदपाल भनवाला, प्रोफेसर नरेंद्र संधू व संदीप खटकड़ ने सभी प्राचार्यों के साथ बैठक कर जाट शिक्षा समिति में शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार व विद्यार्थियों के लिए कॉलेज, आईटीआई व स्कूल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति में शिक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन कर प्रतिवर्ष परिणाम में सुधार लाने के लिए सभी अध्यापक कार्य करें।
उन्होंने कहा कि संस्था किसी की पैतृक संपति नहीं है। इसमें समाज का सहयोग रहा है। जिसके लिए संस्था में काम करने वाले हर कर्मचारी की भूमिका मुख्य है। उन्होंने कहा कि अगर संस्था में किसी कर्मचारी या फिर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी है तो वह कमेटी के सदस्यों से निसंकोच मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें