फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए :जितेंद्र गौड़

Fri, 10 Jul 2026 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी21: मोतीलाल स्कूल में आयोजित संकुल अधिकारियों की आयोजित बैठक में अ​धिकारी। स्रोत : अ​धि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के सभी संकुल अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को मोतीलाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। संयुक्त निदेशक जितेंद्र गौड़ ने अध्यक्षता की। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी और सभी संकुल प्रमुख उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि जींद शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं में अग्रणी जिलों में है।
संयुक्त निदेशक जितेंद्र गौड़ ने संकुल मुखियाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कमियों को प्राथमिकता से दूर किया जाए। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने विद्यालयों में स्वच्छ शौचालय, पेयजल, बिजली, मिड-डे मील और परिसर की साफ-सफाई पर जोर दिया। उन्होंने अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा। विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। समितियां विद्यालय मुखियाओं के साथ समन्वय बनाकर छात्रों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

19 जुलाई को मुख्यमंत्री का विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ सीधा संवाद प्रस्तावित है। संयुक्त निदेशक ने जीपीएस शादीपुर, जीपीएस जुलाना और मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाना का औचक निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र चहल, डॉ. सुरेंद्र गौड़, यशवीर रेड्डी, शिवनारायण शर्मा, विक्रम खटकड़, पूर्णिमा शर्मा, हंसवीर रेड्डी और सुरेश सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें