20जेएनडी39: एडीसी जींद प्रदीप शर्मा को पगड़ी पहना सम्मान करते हुए ओमप्रकाश भौंगरा। स्रोत : संस्
जींद। उपमंडल कार्यालय के सामने चल रही शुद्ध रसोई में एडीसी जींद प्रदीप शर्मा पहुंचे। यहां पर एडीसी ने खुद शुद्ध रसोई में भोजन को परोसते हुए शुद्ध रसोई को लेकर पूरी जानकारी ली। एडीसी को पगड़ी पहना कर रसोई का संचालन कर रहे ओमप्रकाश भौंगरा ने स्वागत किया।
ओमप्रकाश भौंगरा ने बताया कि शुद्ध रसोई में हर रोज 500 से अधिक लोग भोजन खाते है। किसी से भी भोजन का कोई रुपया नहीं लिया जाता है।एडीसी ने कहा कि जन सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट है जिसके द्वारा लगातार शुद्ध रसोई चलाई जा रही है।
गरीब, जरूरतमंद लोग रोजाना यहां पर भोजन ग्रहण करते है। शुद्ध रसोई चला कर दान पुण्य का काम कर रहे है जो अपने आप में विशाल है। इसको देखने की इच्छा थी। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे गए है।
बीडीपीओ ऑफिस उचाना का निरीक्षण भी किया। जो विकास कार्य चल रहे है उनका निरीक्षण किया। 26 जनवरी के बाद उचाना का दौरा कर जो विकास कार्य चल रहे है उनका भी निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर कर्मचंद शर्मा, ऋषिराम डूमरखा, रामदत्त शर्मा, दीपक बूरा, शिवकुमार कौशिक, बलवान कापड़ो, सुखविंद्र सरपंच, रणधीर श्योकंद, शमशेर श्योकंद, राजबीर मोर, जसबीर चहल मौजूद रहे।