13जेएनडी29: क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सुरबरा पहुंचे जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटा
उचाना। सुरबरा गांव में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने शिरकत की। यहां खिलाड़ियों से रूबरू होने के साथ-साथ खिलाड़ियों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारे खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम विदेश-देश में रोशन करने का काम किया। हमारे खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से खिलाड़ियों को आगे आने के अवसर मिलते है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को हिस्सा लेना चाहिए ताकि उन्हें आगे आने का अवसर मिल सकें। जेजेपी भी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए गांवों में युवाओं की टीम को क्रिकेट किट भी वितरित की गई थी। इस अवसर पर बिट्टू नैन, प्रवीण डाहोना खेड़ा मौजूद थे।
13जेएनडी29: क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सुरबरा पहुंचे जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटा