फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी राज से छुटकारा के लिए मजबूत संगठन बनाकर संघर्ष की जरूरत : बलबीर

Fri, 15 Nov 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी13: धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का धरना शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में 935वें दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि अन्नदाता के नाम से सत्तासीन होने वाले लोग उन्हीं का शोषण करने में मशगूल हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 4.35 लाख टन डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन अक्तूबर में सरकार केवल 1.85 लाख टन उपलब्ध करवा पाई है। नवंबर में 2.50 लाख टन डीएपी खाद सरकार किसे उपलब्ध करवा सकती है, जबकि सरकार कह रही है कि एक लाख टन डीएपी ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी राज से छुटकारा पाने के लिए मजबूत संगठन बनाकर संघर्ष करने की जरूरत है। धरने में रामधारी, बलदेव सिंह, सतबीर सिंह, मांगेराम, अलबेल सिंह, मनीराम, प्रताप सिंह, डॉ. बलवंत सिंह, चंद्रभान, इंद्र सिंह, अजमेर, गंगा सिंह, हवा सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद थे।

15जेएनडी13: धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें