फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलने के दौरान हुए विवादों और हादसों में 30 लोग घायल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मोरखी गांव में विवाद के दौरान घायल व्यक्ति। - फोटो : Jind
विज्ञापन
होली के त्योहार पर विवाद व सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने पर नागरिक अस्पताल में 11 एमएलआर कटी। इनमें 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

फाग के दिन हुए विवाद में रामगढ़ निवासी सुनील, ईगराह निवासी संदीप को विवाद के चलते चोटें आईं। इनके अलावा एकता कॉलोनी निवासी अजय मलिक सफीदों रोड पर ही किसी वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा जोगेंद्र नगर निवासी मांगेराम की जयंती देवी मंदिर के नजदीक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके अलावा नेताजी कॉलोनी निवासी संतराम, सैनी मोहल्ला निवासी हरकेश, बीर बांगड़ा निवासी बिंद्र, लोको कॉलोनी निवासी हरि सिंह, मोहम्मद खेड़ा निवासी संदीप बनिया खेड़ा गांव के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले विजय सिंह सब्जी मंडी के नजदीक किसी गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
मोरखी में हुए विवाद में दस लोग घायल
मोरखी गांव में होली के दिन हुए विवाद में दस लोग घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोरखी निवासी पालेराम ने बताया कि वह होली के दिन अपने घर के बाहर गली में था। इस दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के कई लोग शराब पीकर आए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसके परिवार के दस लोगों को चोटें आईं। पालेराम ने बताया कि हमले में उसके परिवार से कृष्ण, तेजबीर, अशोक, रणबीर, सोमबीर, सुरेंद्र, नीरज, रमेश व दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें