फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इन्वर्टर-बैटरी की दुकान से लाखों रुपये की चोरी

Sun, 26 Jul 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 26एसएफडीएम3गांव हाट दुकान में हुई चोरी के बाद सामान को दिखाते हुए दुकानदार बलराम। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। हाट गांव में रविवार सुबह राम सुपर लाइट इन्वर्टर-बैटरी की दुकान से 16 बैटरी और पांच सोलर इन्वर्टर चोरी हो गए। दुकानदार बलराम को इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरों ने दुकान के शटर की कुंडी काटकर चोरी को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। हालांकि, उन्होंने दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। बलराम ने बताया कि उनकी दुकान में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सदर थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें