जुलाना। कस्बे के लंगरघर पर कार्यक्रम का आयोजन कर सैनिक शक्ति संगठन ने अनूठी पहल की। संगठन ने 1962, 1965 व 1971 की लड़ाइयों में भाग लेने वाले वीर योद्धाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक हवा सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक सरोकार परिवार के प्रदेशाध्यक्ष योगी संजीव नाथ ने शिरकत की। कार्यक्रम में 75 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तीनों लड़ाइयों में भाग लेने वाले 11 सैनिक, दो लड़ाइयों में भाग लेने वाले 35 सैनिक व 29 सैनिक जिन्होंने 1971 की लड़ाई में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र लाठर ने कहा कि सरकार ने इन लड़ाइयों में भाग लेने वाले योद्धाओं की अनदेखी की है। सरकार ने ऐसे वीरों को सम्मानित करने के लिए कोई सुध नहीं ली। इन सैनिकों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की रक्षा की। इस अवसर पर विरेंद्र, आनंद लाठर, कर्मबीर, बलराज, कर्नल डीके भारद्वाज मौजूद थे।