फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी

Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। खरकरामजी गांव में मकान का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में खरकरामजी गांव निवासी आशीष ने बताया कि दो अक्तूबर को उसकी माता की तबीयत खराब होने के कारण वह चंडीगढ़ गया हुआ था। इस दौरान रात को अज्ञात लोगों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर से 20 हजार रुपये की नकदी व सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पॉजेब को चोरी कर लिया। उनके मकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। इसकी भी डीवीआर को चोर साथ ही ले गए। जब वह अगले दिन घर पर पहुंचा तो चोरी की वारदात के बारे में पता लगा। सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस ने आशीष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें