सफीदों। बुढ़ाखेड़ा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 15 कंडम बैटरी, एक चालू इंवर्टर-बैटरी व जनरेटर चोरी होने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
स्कूल प्राचार्य विक्रम सिंह ने कहा कि 15 सितंबर की शाम को सूचना मिली कि कंप्यूटर लैब में चोरी हो गई है। 16 सितंबर सुबह स्कूल पहुंचकर देखा तो 15 कंडम बैटरी, एक चालू इन्वर्टर-बैटरी और जनरेटर सेट चोरी मिले। सदर थाना सफीदों पुलिस ने स्कूल प्राचार्य विक्रम की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद