फोटो 9 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में चोर। स्रोत पुलिस।
नरवाना। धरौदी में मकान से हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए सदर थाना पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण और नकदी भी बरामद की गई है। धरौदी निवासी कलीराम ने एफआईआर में बताया था कि 30 जून को वह परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर मकान का मुख्य दरवाजा खुला मिला और लोहे की पेटी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 80 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर धरौदी निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। संवाद