जुलाना। एसडीएम होशियार सिंह ने सोमवार को कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित लोगों ने शिकायत की। उन्होंने जल्द शिविर में आई समस्याओं को निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करते हुए पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। संवाद