फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगमंच हमारे जीवन का अहम हिस्सा, नाटक समाज का आइना : महेश जोशी

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी19-दीवान रंगशाला में आयोजित नाटक में मंचन करते कलाकार। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
जींद। एक्टिव थिएटर एंड वेलफेयर सोसायटी और हरियाणा कला परिषद के तत्वावधान में आठवें तीन दिवसीय नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का शुभारंभ बुधवार को दीवान बालकृष्ण रंगशाला में हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन रंगमंडप दिल्ली की ओर से नाटक घर का न घाट का का शानदार मंचन किया गया। हास्य-व्यंग्य से भरपूर इस नाटक ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया और वे हंसी से लोटपोट हो गए। नाटक का निर्देशन जेपी सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी ने किया जबकि अध्यक्षता कर रहे सुभाष श्योराण ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महेश जोशी ने कहा कि नाटक हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। नाटक समाज का आईना होता है। समाज में घटित होने वाली घटनाओं को रंगमंच के कलाकार आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत करते हैं। इससे समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और युवाओं में राष्ट्रप्रेम व अच्छे संस्कारों का निर्माण होता है। सुभाष श्योराण ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य उत्सव कलाकारों और दर्शकों में नया उत्साह भरता है।
विज्ञापन

नाटक मनुष्य को संवेदनशील बनाता है, तनाव कम करने में मदद करता है और बुरे कर्मों से दूर रहने की प्रेरणा देता है। नाटक में अमन की भूमिका अरुण सोढे, रमा की भूमिका तृप्ति जौहरी और प्रिया की भूमिका अंजना अहुजावालिया ने निभाई। इस मौके पर प्राचार्य बलजीत गोयत, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. सुरेश जैन, डॉ. हनीफ भट्टी, प्रवीण दुग्गल, मंगत राम शास्त्री, सुनील गर्ग, विकास मित्तल, डॉ. रमेश, जितेंद्र अहलावत, अजीत जैन, पूजा जैन, देव सुमन, एडवोकेट विरेंद्र जागड़ा, एडवोकेट घनश्याम, रविंद्र अन्ना, मंजू मानव और रामफल दहिया मौजूद रहे।

वंश परंपरा की सोच पर हास्य-व्यंग्य से चोट
रंगकर्मी रमेश कुमार ने नाटक की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि कई बार व्यक्ति अपनी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं के वशीभूत होकर ऐसे निर्णय ले लेता है, जिनके पीछे वह समाज और परंपराओं का हवाला देता है। ऐसी ही एक सामाजिक मान्यता है कि परिवार का वंश आगे बढ़ाने के लिए बेटा होना जरूरी है। इसी सोच के चलते कई बार परिवार में एक के बाद एक विवाह होते हैं और अंत में पारिवारिक कलह की स्थिति बन जाती है। नाटक में इसी सामाजिक विडंबना को हास्य-व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें