फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षक की हत्या कर छोटे भाई ने ही जलाया था शव, गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में भाई की हत्या करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। अमरहेड़ी गांव के पास डेढ़ माह पहले संदिग्ध हाल में जलकर मरे टीजीटी शिक्षक राजकुमार की छोटे भाई राजेश उर्फ कोकन ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लाठियों से पीटकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को जला दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

जैजैवंती गांव निवासी राजकुमार (40) खेड़ा खेमावती गांव में सरकारी स्कूल में अध्यापक थे। वह करीब 8 साल से अमरहेड़ी गांव में मकान लेकर रह रहे थे। 20 सितंबर की रात मकान में संदिग्ध हाल में आग लग गई थी। आग बुझाने के बाद फायरकर्मी जब घर के अंदर गए तो उन्हें राजकुमार का अधजला शव मिला था।
इस मामले में बेटे हिमांशु ने पिता की हत्या के बाद शव जलाने की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने हिमांशु के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने डेढ़ माह बाद हत्या के आरोप में छोटे भाई राजेश को गिरफ्तार किया है। राजेश घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

मकान में अकेले रहते थे राजकुमार
राजकुमार अमरहेड़ी गांव के मकान में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी नर्स हैं और वर्तमान में भिवानी में कार्यरत हैं। वह कई-कई दिन बाद अमरहेड़ी में आती थीं।
वर्जन-

-शिक्षक की हत्या के मामले में छोटे भाई राजेश उर्फ कोकन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-बलजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें