फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की छत पर उगी घास और बह रहे पानी को लेकर कर्मियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
अस्पताल का दौरा करती मुख्यालय से आई टीम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। नागरिक अस्पताल में जगह-जगह छत से गिर रही पपड़ी व मलबा के कारण स्टाफ व मरीज असहज महसूस कर रहे थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से लोकनिर्माण विभाग (पीडब्लूडी) विभाग को इस संबंध में मरम्मत करवाने के लिए पत्र लिखा था। पीडब्लूडी विभाग ने अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाकर उसको असुरक्षित घोषित कर दिया गया था, लेकिन वहीं अस्पताल की मरम्मत के लिए लगभग एक साल पहले एक करोड़ 20 लाख रूपये आये थे, तो उसके बाद भी उसको असुरक्षित घोषित करने पर सवालिया निशान उठाए गए।
विज्ञापन

यह मामला स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, तो पंचकू ला मुख्यालय से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अमित फौगाट अपनी टीम के साथ शुक्रवार को अस्पताल का मुआयना करने के लिए पहुंचे। उनके साथ जींद अस्पताल से डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. रमेश वर्मा, एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ संदीप सचदेवा, जेई मोनू कु मार भी मौजूद रहे। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अमित फौगाट ने इमारत के जर्जर होने की वजह क्या रही, यह जानने के लिए सबसे पहले नागरिक अस्पताल की छत का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पाया कि छत पर घास उगी हुई थी और टंकियों से पानी गिरकर छत पर बह रहा था। उनके द्वारा द्वितीय तल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पाया कि वहां की छत सही है।
इसके बाद उन्होंने प्रथम तल के वार्डों में जाकर स्थिति को जाना। जहां केवल एक-दो जगह ही छत की पपड़ी उखडनी पाई गई। वहीं शौचालयों में जाकर भी वहां के हालात का जायजा लिया तो वहां बढिय़ा स्थिति में पाया गया। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अमित फौगाट ने कहा कि केवल ग्राउंड तल पर ही स्थिति खराब है, बाकि पहली व द्वितीय तल पर छत व दीवार में कोई कमी नहीं है। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड का भी निरीक्षण किया और कहा कि पहले यहां छत से मलबा गिरने का मामला आया है, तो ऐसी स्थिति में वहां दाखिल महिलाओं को अन्य सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

पीडब्लयूडी विभाग से विचार-विमर्श कर बनाई जाएगी रिपोर्ट
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अमित फौगाट ने बताया कि उनका नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने का उद्देश्य यह था कि यहां की इमारत की स्थिति क्या है और उसको कैसे सुधारा जा सकता है। इसलिए इसकी रिपोर्ट बनाकर आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी। यहां ग्राउंड तल पर ही सीलिंग व छत से पपड़ी गिरने की समस्या ज्यादा है, तो ऐसे में पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ से सलाह की जाएगी। पीडब्लूडी विभाग गाइड करेगा, उसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा।
डिप्टी डायरेक्टर के दौरे की भनक लगते ही शौचालयों को चमकाया
डिप्टी डायरेक्टर द्वारा नागरिक अस्पताल का दौरा किया जायेगा, इसके लिए पहले ही स्टाफ व कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया था। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे। वहीं पहले शौचालयों की सफाई करने में खानापूर्ति की जाती थी, तो वहीं शौचालयों को पूरी तरह चमकाया गया था। जिससे यह लगे कि शौचालयों की अच्छी तरह सफाई की जाती है। इसके अलावा बिस्तरों की सफाई बेहतर ढंग से की गई थी। अस्पताल में आ रहे मरीजों का कहना था कि अगर उच्चाधिकारी समय-समय पर नागरिक अस्पताल का दौरा करते रहे, तो अस्पताल में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें