फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रजबाहा रोड पर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। शहर के प्रमुख रजबाहा रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटें जो कई महीनों से खराब थी उनको ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। शहर के लोगों, वाहन चालकों, राहगीरों द्वारा काफी दिनों से लाइटों को ठीक किए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

बीते दिनों उचाना मंडी के डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान भी इन लाइटों के खराब होने का मामला उनके संज्ञान में आया था। महेंद्र जैन, सुरेंद्र कुमार, मंजीत ने कहा कि कई महीनों से रजबाहा रोड पर लगी लाइटें खराब है। सुबह, शाम को यहां सैर करने वाले लोगों को परेशानी होती है। शाम होते ही रजबाहा रोड अंधेरे में डूब जाता है। कई महीनों से लाइटों को ठीक करने की मांग करते आ रहे है। अब कुछ दिनों से इनको ठीक करने का काम शुरू किया है।

पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रोनिक्स के जेई सुनील वर्मा ने बताया कि जिस ठेकेदार द्वारा लाइटें लगाई थी उसको इनकी देखरेख करनी थी। कई बार नोटिस उनको भेजे गए थे। अब ठेकेदार द्वारा इन लाइटों को ठीक करना शुरू कर दिया है। 60 के करीब लाइटें खराब थी जिन्हें रिपेयर करके लगाया जा रहा है। जल्द से जल्द सभी लाइटें रिपेयर हो जाएगी। जल्द रजबाहा रोड पर लाइटें जलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें