नरवाना। बुढ़ी माता मंदिर के सामने स्थित वार्ड न. 16 के सरकारी सस्ते राशन की दुकान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के निरीक्षक राजदीप सिंह को मौके से दो हजार किलोग्राम गेहूं, 28.03 किलोग्राम चीनी और 68 किलोग्राम नमक बरामद हुआ। जबकि सरकारी मशीनों के अनुसार गेहूं का स्टॉक 4055 किलोग्राम, चीनी लगभग 28 किलोग्राम और नमक 68 किलोग्राम होना चाहिए था, लेकिन जांच के दौरान दो हजार किलोग्राम गेहूं का स्टॉक कम मिला।
टीम के द्वारा जब डिपो धारक मोहित निवासी वार्ड नं-18 बीरबल नगर से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 23 अगस्त 2023 को विभाग से पीओएस मशीन में स्टॉक ट्रांसफर करवाया था जोकि उसके द्वारा गांव बड़नपुर से लेकर आना था लेकिन बड़नपुर डिपो धारक राजेंद्र ने कहा कि वह बाहर है इसलिए अभी में स्टॉक नहीं उठवा सकता। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम गांव बड़नपुर में डिपो धारक राजेंद्र के डिपो पर स्टॉक जांच के लिए पहुंची तो डिपो पर ताला लगा हुआ मिला। जब पूछताछ करने पर घर वालों ने बताया कि वह किसी कार्य के लिए हिसार गया हुआ है। इसके बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग के उप निरीक्षक टहल सिंह ने डिपो धारक राजेंद्र के पास कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 30 मिनट तक संयुक्त टीम डिपो पर जांच के लिए इंतजार करती रही लेकिन डिपो धारक राजेंद्र मौके पर आया और ना ही डिपू खुलवाया। इसके टीम को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ा।
वर्जन
खाद्य एवं पूर्ति विभाग के उप निरीक्षक टहल सिंह ने बताया कि सीएम फ्लांइग एवं खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम डिपो चैकिंग के लिए गांव बड़नपुर गई थी लेकिन डिपो धारक राजेंद्र ने कार्यालय को बिना सूचित दिए डिपो स्थल को छोड़ना और बंद रखना सरकारी आदेशों की अवहेलना की है। इसके साथ ही डिपो धारक मोहित के पास स्टॉक ट्रांसफर होने के तीन दिन बाद तक स्टॉक ना उठाना भी लापरवाही को दर्शाता है। दोनों डिपो धारकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है।
फोटो कैप्शन
26जेएनडी27-बुढ़ी माता मंदिर के डिपू की दुकान पर पहुंची सीएम फ्लांइग और खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम। संवाद