14जेएनडी36: फायर बिग्रेड के पास वाली मंडी की दीवार पर चल रहा कंटीली तार का कार्य। संवाद
उचाना। फायर ब्रिगेड के पास वाली मंडी में दीवार के ऊपर कंटीली तार लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा करीब सवा लाख रुपये की लागत से जो दीवार फायर बिग्रेड के पास वाली मंडी में है उसके ऊपर कंटीली तार लगाई जाएगी। कपास मंडी में जिस दीवार पर कंटीली तार नहीं है वहां भी तार लगाई जाएगी। आढ़तियों द्वारा काफी समय से कंटीली तार लगाने की मांग की जा रही थी। दीवार पर तार नहीं होने के चलते फसल सीजन में चोरी का डर रहता है। तारे लगने के बाद दीवार फांद कर कोई भी मंडी में नहीं आ सकता है।
मंडी प्रधान विकास पंघाल, सतपाल अत्री ने कहा कि कपास मंडी की जो रजबाहा की तरफ दीवार है उस पर काफी समय पहले कंटीली तार लगाई गई थी। फायर बिग्रेड के पास जो मंडी है उसकी दीवार पर कंटीली तार लगाने की मांग की जाती रही है। ये मांग अब पूरी हो गई है। तार लगाने के लिए काम शुरू हो गया है। फसल के सीजन में जो चोरी होने का डर रहता है वो कम होगा। दीवार फांद कर कोई मंडी से आ-जा नहीं सकेगा। मार्केटिंग बोर्ड के जेई संदीप ने बताया कि करीब सवाल लाख रुपये की लागत से कंटीली तार लगाई जाएगी।