फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंक जाने की बात कहकर गई महिला नहीं लौटी

Tue, 25 Feb 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से बैंक जाने की बात कहकर गई महिला घर नहीं लौटी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल टोहाना में अपने परिवार सहित रह रहा है। उसकी पत्नी टोहाना के एक निजी अस्पताल में काम करती है। पांच फरवरी को वह बच्चों के साथ गांव आई हुई थी। सात फरवरी को वह घर से बैंक जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी एचसी गुरनायब सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें