24जेएनडी03-पांडू पिंडारा में चल रहे शिविर में भाग लेते राजकीय पीजी कॉलेज के स्वयंसेवक। स्रोत कॉ
- फोटो : संवाद
जींद। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पांडू पिंडारा में चल रहे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की गई। दिन के प्रथम सत्र में डॉ. नरेश जागलान ने शिरकत की। डॉ. नरेश ने विद्यार्थियों को पॉक्सो इंडिया एक्ट, मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने, सोशल मीडिया के प्रभाव से बचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्त भारत अभियान पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने नशे की बुराई से बचने संबंधित पोस्टर तैयार किए। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमन और अन्नू भी मौजूद रहीं।