फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और उसके ननदोई ने अपने-अपने घरों में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिवपुरी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय महिला व उसके 32 वर्षीय ननदोई का शव अपने-अपने घरों मेंफंदे पर लटकते मिले। शहर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। किसी के भी परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

20 वर्षीय मृतका परमजीत ने तीन महीने पहले ही शिवपुरी कॉलोनी निवासी रवि के साथ प्रेम विवाह किया था। रवि की बहन अंजू का विवाह काफी दिन पहले रिंकू उर्फ संजय के साथ हुआ था। मंगलवार सुबह दोनों के शव अपने-अपने मकानों में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के समय परमजीत के साथ उसका पति रवि कमरे में सोया हुआ था, जबकि रिंकू उर्फ संजय अपने मकान में अकेला था। उसकी पत्नी अंजू अपने भाई रवि के पास मायका आई हुई थी। रवि के पिता राममेहर ने बताया कि उसके दामाद रिंकू उर्फ संजय के साथ उनकी कम ही बनती थी। घरों में आना-जाना भी ज्यादा नहीं था। उनकी पुत्रवधू परमजीत सोमवार देर शाम तक बिल्कुल ठीक थी। दोनों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना उनकी समझ में नहीं आ रहा। शहर थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। इनमें से प्रेम प्रसंग को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इसके अलावा आपसी कोई रंजिश को भी पुलिस तलाश रही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें