06जेएनडी22-राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ सदस्य के साथ विजेता टीम। स्रोत संस्थान
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंटर यूनिवर्सिटी की खो-खो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महाविद्यालय की टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इसकी अध्यक्षता प्रो. प्रदीप सहारण ने की। मुख्य तौर पर प्राचार्य सुनीता दुग्गल ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्राचार्य सुनीता दुग्गल ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय जींद में चार अक्तूबरतक आयोजित दो दिवसीय इंटर यूनिवर्सिटी की खो-खो प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान हासिल कर कॉलेज और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है। सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए। खेलों में ध्यान रखने से युवा वर्ग नशे आदि की लत से दूर रहकर अपना और परिवार का भविष्य संवार सकते हैं।