02जेएनडी29: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडेला में विजेता छात्रा को सम्मानित करते प्रधानाचा
- फोटो : 1
अलेवा। झज्जर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडेला की छात्रा दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हंसवीर रेढू ने छात्रा को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके स्कूल की होनहार छात्रा द्विव्यांशी ने झज्जर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। संवाद