फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंधी से 374 बिजली पोल और 21 ट्रांसफार्मर गिरे, रातभर गुल रही बिजली

विज्ञापन
29जेएनडी10-वीरवार रात को आई आंधी के कारण सफीदों पर टूटा पेड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। भीषण गर्मी से झुलस रहे जिले को वीरवार रात मौसम ने राहत दी लेकिन आंधी और बूंदाबांदी आफत भी बन गई। तेज हवा से जिलेभर में 374 बिजली पोल और 21 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। अलग-अलग एरिया में 215 पेड़ टूटकर गिर गए। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही और 370 बिजली की शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

मौसम बदला तो तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वीरवार रात को अचानक मौसम ने करवट बदली। पहले तेज आंधी चली और इसके बाद बारिश शुरू हो गई। जुलाना में छह मिमी, जींद में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं नरवाना, सफीदों, उचाना, पिल्लूखेड़ा और अलेवा में बूंदाबांदी नहीं हुई।
विज्ञापन

आंधी इतनी तेज थी कि सफीदों रोड पर कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे रातभर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा जबकि कुछ स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। आंधी के कारण सबसे ज्यादा नुकसान बिजली निगम को हुआ है। वहीं, हवा की 13 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली। वहीं नमी की मात्रा 34 प्रतिशत रही।
शहर की भटनागर कॉलोनी, राम कॉलोनी, श्याम नगर, एकता नगर, भारत नगर, न्यू जवाहर नगर, न्यू कृष्णा कॉलोनी, ओमनगर, बुढ़ा बाबा बस्ती, अजमेर बस्ती, खेमनगर एरिया में चार-पांच घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई।

गांव में रातभर नहीं आई बिजली, बैठकर बितानी पड़ी रात
आलन जोगी खेड़ा, तेलीखेड़ा, रिटोली, मोहम्मद खेड़ा में आंधी के बाद ही बिजली गुल हो गई। इसके बाद रातभर बिजली नहीं आई। ग्रामीण सुशील कुमार, अनिल, राहुल, राकेश का कहना है कि बिजली गुल रहने से बच्चों और बुजुर्गाें को ज्यादा परेशानी हुई। गर्मी के कारण बैठकर रात बितानी पड़ी। रात को गुल हुई बिजली शुक्रवार दोपहर तक बहाल हो पाई।

अलग-अलग एरिया में 215 पेड़ टूटे
जिले में अलग-अलग एरिया में 215 पेड़ टूट गए। ऐसे में कई जगह रास्ते बाधित हो गए, जिससे वाहन चालकों को रास्ते बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। जींद से गोहाना, जींद से सफीदों, भिवानी रोड, कर्मगढ़ से कान्हाखेड़ा रोड, दनौदा कलां से धमतान साहिब रोड पर कई जगह आंधी में पेड़ गिर गए। सफीदों रोड पर तो कई जगह पेड़ गिरे, जिसके कारण वाहनों की लाइनें लग गई। वन विभाग और पुलिस ने रात को टूटे पेड़ों को हटवाया गया।
वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। अभी तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह बदलता रहेगा। बीच-बीच में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी परेशान करेगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद

29जेएनडी10-वीरवार रात को आई आंधी के कारण सफीदों पर टूटा पेड़। संवाद

29जेएनडी10-वीरवार रात को आई आंधी के कारण सफीदों पर टूटा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें