फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौकीदार पर हमला कर स्कूल से उठा ले गए इन्वर्टर-बैटरी

Wed, 18 Sep 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। तलोडा गांव के राजकीय मिडिल स्कूल के चौकीदार पर हमला कर इन्वर्टर और बैटरी चोरी करने पर सदर थाना पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


तलोडा निवासी दलशेर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह राजकीय मिडिल स्कूल गांव तलोडा में चौकीदार है। 15 सितंबर को सुबह साढ़े 11 बजे वह कमरे में बैठा था। इस दौरान कपड़े से मुंह ढककर 2 अज्ञात आए और दरवाजे को धक्का मारकर उसका मुंह दबा दिया। वह उसे उठाकर बाहर ले गए, जहां पर दो और युवक खड़े थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की दो बैटरी व इन्वर्टर उठाकर ले गए। बदमाश उसे धक्का देकर बाहर खड़ी गाड़ी में बैठकर भाग गए। एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें