फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान से सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी29-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने का आरोपी अभिषेक उर्फ शौकी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मेला मंडी गेट के पास मशीन बनाने की दुकान से सामान चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चमेला कॉलोनी निवासी अभिषेक उर्फ शौकी के तौर पर हुई है। 15 सितंबर को दबलैन निवासी धर्मवीर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नरवाना में मेला मंडी गेट के पास मशीन बनाने की दुकान है। 13 सितंबर को जब वह दुकान पर आया तो तीन बार गेर बॉक्स, चार बहबल गेर बॉक्स, छह ढलाई करी हुई गेर बॉक्स बॉडी, पुराना डेग की स्क्रैप, ट्यूब, बैरिंग, साफ्ट व पुली चोरी मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जिला जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा डाला जा रहा है।

17जेएनडी29-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने का आरोपी अभिषेक उर्फ शौकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें