फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी06-पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में प्र​शिक्षण के अंतिम दिन प्र​शिक्षणार्थी और
विज्ञापन
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 45 दिवसीय कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में 29 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम के निदेशक सुखबीर दहिया ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं या विभिन्न कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं और पुरुष छोटे स्तर से कार्य शुरू कर बड़े स्तर तक व्यवसाय स्थापित कर रहे हैं। दहिया ने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी युक्त ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस अवसर पर जयपाल मल्हान और होमेश शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें