जींद। हिसार से जींद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन नरवाना जंक्शन पर 16 मिनट और जींद जक्शन पर 5 मिनट पहले पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंचती थी। वहीं अब यह 11 बजकर 53 मिनट पर ही प्लेटफार्म पर पहुंचेगी। समय में इस बदलाव से यात्रा करने वाले यात्री समय से अपने गंतव्य पहुंच सकेंगे।
ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही थी जिससे यात्रियों को आगे की ट्रेनों में कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही थी। नए समय के लागू होने के बाद यात्रियों को नरवाना जंक्शन पर अन्य ट्रेनों में बदलाव करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को भी लाभ होगा। इसके अलावा स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार कम होने से प्लेटफार्म पर भीड़भाड़ में भी कमी आएगी।
54044 पैसेंजर सुबह 05:15 पर हिसार स्टेशन से रवाना होती है। यह ट्रेन जाखोद खेड़ा, मंडी आदमपुर, भट्टू, डींग, सूचन कोटली, सिरसा, बड़ा गुड्डा, सुखचैन, कालांवाली, रतनगढ़ कनकवाल, रमन, बंगी निहालसिंह, मनवाला कोटबक, शेरगढ़, गढ़ी भगी, बठिंडा, कानगढ़, जाखल, हिम्मतपुरा, टोहाना, कालवन, धमतान साहिब, धरौदी, नरवाना, घासो, उचाना, बरसोला होते हुए जींद जंक्शन पहुंचती है।
वर्जन
हिसार से जींद आने वाली 54044 पैसेंजर के समय में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन 11 : 53 मिनट पर नरवाना और 01:00 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद