फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मच्छरजनित बीमारियों का बढ़ा खतरा, अब तक डेंगू के 10 और मलेरिया के छह मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में मौसम बदलने के साथ मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अब तक जिले में डेंगू के 10 और मलेरिया के छह मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बचाव और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। मच्छरों का लारवा मिलने और लापरवाही बरतने पर नगर परिषद क्षेत्र में अब तक करीब 1050 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें क्योंकि जमा पानी में मच्छरों का लारवा पनपने से डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा रहता है। विभाग की टीमें घरों में पहुंचकर पानी की टंकियों, कूलर, गमलों और अन्य संभावित स्थानों की जांच करने के साथ लोगों को सावधानियां बरतने की जानकारी दे रही हैं।
मौसमी बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए शहर में करीब 200 टीमें जागरूकता अभियान चला रही हैं। टीमों की ओर से लोगों को मच्छरों की रोकथाम, साफ-सफाई और बुखार होने पर समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए लारवा की पहचान और उसे नष्ट करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि घर या आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार को सामान्य न समझें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है।
मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि अस्पताल में भी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए वार्डों सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि मरीजों को जरूरत के अनुसार इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें