18जेएनडी06- श्रीनगर में होने वाली खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर अभ्य
जींद। खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल श्रीनगर के डल झील में 19 से 23 अगस्त को होनी है। इसमें पार्टिसिपेशन नेशनल गेम्स के रूल के हिसाब से जो सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पहली आठ टीम हैं, वो ही भाग ले सकती हैं। खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स गेम्स में पांच इवेंट लड़कों व पांच लड़कियों को खेलने हैं। इसमें हरियाणा टीम के तीन इवेंट लड़कों व चार इवेंट लड़कियों के क्वालिफाई हैं।
टीम 18 अगस्त को कश्मीर के लिए रवाना होगी। हरियाणा टीम कोच चांद चहल, हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के कोच सावन कलकल व हरियाणा रोइंग सचिव कमला दलाल टीम के साथ जाएंगे।
कोच चांद चहल ने बताया कि हरियाणा रोइंग टीम में लड़कों में सिंगल इवेंट में सक्षम ढाका, डबल स्कल इवेंट में अनुज आर्य और जेम्स चहल की जोड़ी व फॉर इवेंट में मोहित चहल, सचिन, रोहित रंगी और समय पेगां भाग लेंगे।
लड़कियों की टीम में सिंगल इवेंट में काफी, डबल इवेंट में दीक्षा और पवित्रा की जोड़ी, लाइट वेट डबल में पलक चहल व सविता सिहाग व फॉर इवेंट में रिया हैबतपुर, संगीता दादरी, नैना दादरी व तमन्ना गढ़ी हांसी से भाग लेंगे।
रोहित रंगी, मोहित चहल, दीक्षा, पवित्रा व सविता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। सचिन व सक्षम जूनियर एशिया के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वहीं जेम्स, समय, रिया, तमन्ना और नैना नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं।