30जेएनडी05-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में निरीक्षण करने पहुंची टीम। स्रोत संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में स्नातक स्तर पर संस्कृत विषय शुरू करने के लिए मंगलवार को निरीक्षण टीम ने दौरा किया। यह टीम चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की तरफ से गठित की गई थी। इस टीम में आर्य कॉलेज पानीपत के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. विजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीरज सिंह शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने महाविद्यालय में उपलब्ध सभी अभिलेखों की जांच की और कॉलेज परिसर का निरीक्षण करते हुए आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह ने सभी आवश्यक जानकारी व दस्तावेज प्रस्तुत किए। टीम की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी जिसके आधार पर आगे की स्वीकृति दी जाएगी।