उचाना। उचाना के सामान्य अस्पताल में वीरवार देर शाम को नेशनल हेल्थ मिशन की टीम की ओर से निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण एनएचएम के निदेशक धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में देर रात तक हुआ। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया गया। निदेशक धीरेंद्र यादव ने कहा कि यह निरीक्षण केवल खामियां खोजने का प्रयास नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यह समझना है कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों को और अधिक सक्षम कैसे बनाया जा सकता है।