फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार हमारी संस्कृति और विरासत : गीता बिटानी

Sat, 26 Jul 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी08-राजकीय माध्यमिक विद्यालय आदर्श कॉलोनी सफीदों मंडी में हरियाली तीज का त्योहार मनाते ह
विज्ञापन
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय आदर्श कॉलोनी सफीदों मंडी में हरियाली तीज का त्योहार गीता बिटानी की अध्यक्षता में मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता बिटानी ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और विरासत हैं। हमें सभी को आगे आकर भारतीय संस्कृति को बचाना है और युवा, बच्चों और महिलाओं में त्योहारों के बारे में जन चेतना लाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज का पावन त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के अनुसार भगवान शिव और देवी पार्वती के पुनर्मिलन का का प्रतीक है। इस मौके पर कविता शर्मा, सरोज भाटिया, अनीता, सरोज सैनी, डॉक्टर पूनम सिंगला, सारिका मंगला, पार्षद सोनिका, अध्यापिका संतोष रानी शीला, कमला, बिमला, पूनम, सुमन, कमला, ममता, राजकुमारी सैन, सुमित्रा, रीना, सोना और कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें