17जेएनडी19-डीएड केंद्र उचाना कलां में आयोजित शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम में जानकारी देते निदेशक वि
उचाना। श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं डीएड केंद्र उचाना कलां की तरफ से ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य विद्यालय में होने वाले शिक्षण अभ्यास, पाठ योजना निर्माण, कक्षा प्रबंधन व मूल्यांकन प्रक्रिया से अवगत कराना था। मुख्य वक्ता निदेशक विनोद ने विद्यार्थियों को शिक्षण अभ्यास के दौरान अपनाई जाने वाली विधियों, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं शिक्षकीय आचरण के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर प्राचार्य धर्मवीर भी मौजूद रहे। संवाद