फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुनार धर्मशाला रामराये के जीर्णोद्धार का लक्ष्य रखा

विज्ञापन
01जेएनडी07-समारोह में शपथ लेते हुए मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति सदस्य। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति रामराये का सुनार धर्मशाला में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें परिवहन क्षेत्र के तकनीकी निदेशक इंजिनियर वेदप्रकाश सोनी मुकलान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. सिमरन सोनी ने संस्था के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। डॉ. सिमरन ने कहा कि उसको मान-सम्मान देकर बेटियों को आगे लाने एवं प्रोत्साहित करने का सराहनीय काम किया है। नवनियुक्त प्रधान पुरुषोतम ने कहा कि वे समाज के हितों के लिए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त सचिव सुरेंद्र वर्मा कोथ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। समिति का लक्ष्य प्राचीन सुनार धर्मशाला रामराये के जीर्णोद्धार, नवीनीकरण एवं संजोने के साथ-साथ सोनी समाज के हितों एवं अधिकारों के लिए संगठन को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकारी प्रधान रविंद्र आर्य, उपप्रधान विकास कुमार, सहसचिव राजेंद्र सोनी, सह कोषाध्यक्ष तिलकराज उर्फ पप्पू, मुख्य संरक्षक राजबीर उर्फ भीरा, संरक्षक संजय वर्मा, मुख्य सलाहकार रामनिवास सोनी, ऑडिटर मनफूल सिंह, संजीव कुमार, साधुराम सोनी, रमेश सोनी, राममेहर, सुरेश, महेंद्र सिंह, डॉ. सुंदर सिंह, जयप्रकाश, कृष्ण सहदेव, सुभााष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें