फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धूप निकली, लोगों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आखिरकार पांच दिन बाद धूप निकल आई। लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत मिली। धूप निकलने के बाद लोग अपने कमरों से बाहर निकले और छत में धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा। मौसम में आद्रता 65 प्रतिशत तथा हवा कि गति मात्र तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

नववर्ष से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। सोमवार को दिन का आंशिक रूप से छाए बादलों के साथ हुआ। लगभग 11 बजे धूप निकली तो मौसम साफ हो गया और धूप खिल उठी। इससे लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत दी।
तापमान में और होगा इजाफा
सोमवार को खिली धूप से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वह ठंड को देखते हुए फसलों की शाम को सिंचाई करें। पांडु पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि आंशिक रूप से पश्चिम विक्षोभ के असर के चलते धूप निकली। आगे भी अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में शाम के समय सिंचाई करें। आगे मौसम के शुष्क तथा परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


नवजात शिशुओं का रखें विशेष ध्यान
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि ठंड से प्रभावित मरीज लगातार उपचार के लिए आ रहे हैं। इस समय छोटे बच्चों में खांसी, जुखाम, वायरल, उल्टी-दस्त और निमोनिया की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। उन्होंने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कहा कि नवजात शिशुओं को मां अपना दूध पिलाएं। यदि महिला बाहर से आई है, तो कुछ समय रुकने के बाद ही दूध पिलाएं ताकि उसका तापमान सामान्य हो जाए। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। सुबह व देर शाम बच्चों को घर से बाहर न ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें