27जेएनडी56,57, 58: बाल भवन में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला बाल कल्याण परिषद ने वीरवार को बाल भवन में तीन दिवसीय मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन ग्रुप डांस और सोलो डांस हुआ। चार जिलों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और जींद से लगभग 500 प्रतिभाशाली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और अन्य लोक नृत्यों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
इसमें हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और लोक कला की स्पष्ट झलक देखने को मिली। मुख्यातिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ की मानद महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने बताया कि प्रतियोगिता 27 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि इनमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके पश्चात विजेता बच्चों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे।
डॉ. सुषमा गुप्ता ने बाल भवन परिसर में संचालित मॉडल डे केयर सेंटर, सिलाई-कढ़ाई केंद्र और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सेंटर का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका पूर्व प्रोफेसर जयवीर ढाडा, डॉ. सुमिता आशरी, डॉ. मुकेश रेढू, प्रो. जितेंद्र शर्मा, डॉ. ज्योति श्योरान, हिमानी गुप्ता, सोनू बंसल और उर्मिला ने निभाई।
27जेएनडी56,57, 58: बाल भवन में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत प्रशासन
27जेएनडी56,57, 58: बाल भवन में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत प्रशासन