जींद। दिल्ली-बठिंडा रेललाइन पर धुरी रेलवे स्टेशन के पास इंटर लॉकिंग कार्य के चलते शरबत दा भला एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से डायवर्ट कर दिया है। यह ट्रेन दो फरवरी तक बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी। लुधियाना, अमृतसर की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
धुरी स्टेशन के पास चल रहे इंटर लॉकिंग कार्य के दौरान ट्रैक पर तकनीकी सुधार, सिग्नल सिस्टम का उन्नयन और प्वाइंट्स की जांच की जा रही है।
इंटर लॉकिंग कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ है। इस कारण यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसी क्रम में 22479-80 शरबत दा भला शरबत दा भला एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट से चलाने का फैसला लिया है।
कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूट से शुरू कर दिया जाएगा। शरबत दा भला एक्सप्रेस के रूट डायवर्ट से रोजाना सफर करने वाले यात्री और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ेगी।
शरबत दा भला एक्सप्रेस सुबह सात बजे न्यू दिल्ली से चलती है। इसके बाद शकूरबस्ती 07:25 बजे पहुंचती है। फिर बहादुरगढ़ जंक्शन पर 07: 46 बेज, रोहतक जंक्शन पर 08 :20 बजे, जींद जंक्शन पर 09:02 बजे, नरवाना जंक्शन पर 09 : 29 बजे पहुंचती है।
वहीं शरबत दा भला टोहाना स्टेशन पर 09 : 51 बजे, जाखल 10: 19 बजे, लहरा गगा स्टेशन पर 10: 34 बजे, संगरूर स्टेशन पर 11 : 02 बेज, धुरी जंक्शन पर 11 : 22 बजे, लधियाना स्टेशन पर 12 : 35 बजे पहुंचती है। इसके अलावा एक्सप्रेस जालंधर सिटी 13 बजकर 40 मिनट, कपूरथला 14 बजे, रेल कोच फैक्टरी 14 बजकर नौ मिनट, सुलतानपुर लोडी 14 बजकर 32 मिनट के बाद लोहिया खास 14 बजकर 50 मिनट पहुंचती है।
यात्रियों के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए
यात्री अनिल कुमार, सुरेश, प्रवीण, राहुल, नसीब का कहना है कि इंटर लॉकिंग जैसे कार्य जरूरी हैं क्योंकि इससे भविष्य में ट्रेन संचालन सुरक्षित और सुचारु होता है लेकिन काम की अवधि में यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए। खासकर अमृतसर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होती है। ट्रैक पर अमृतसर जाने के लिए ट्रेन बेहद कम हैं।
वर्जन
शरबत दा भला एक्सप्रेस को दो फरवरी तक डायवर्ट रहेगी। धुरी जंक्शन के पास इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। काम पूरा होने के बाद ट्रेन को जींद होते हुए चलाया जाएगा।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद