फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीज विक्रेता व निर्माता कंपनी को एक-एक दिन के कारावास की सजा

Tue, 29 Jul 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर में अनुज बीज भंडार पर बाजरे का गुणवत्ता पूर्ण बीज नहीं मिलने पर अदालत ने बीज विक्रेता व निर्माता कंपनी को एक-एक दिन के कारावास की सजा दी है। जिला गुण नियंत्रण नरेंद्रपाल ने सात अगस्त 2023 को बीज का एक नमूना हाइब्रिड बाजरा किस्म एस4-884 जो कि निर्माता- टीएरा एग्रो टेक लिमिटेड, कावुरी हिल्स, मढ़ौरा, हैदराबाद की ओर से तैयार किया गया था जो अनुज बीज भंडार से संग्रह किया गया था। यह नमूना बीज परीक्षण प्रयोगशाला को भेजा गया था। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह बीज नमूना निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा और फेल पाया गया। उक्त तथ्य के आधार पर न्यायालय ने निर्माता कंपनी टीएरा एग्रो टेक लिमिटेड व संबंधित बीज विक्रेता दोनों को एक-एक दिन के साधारण कारावास की सजा के साथ-साथ आर्थिक दंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें