29जेएनडी01-सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय सफीदों में फिट इंडिया के तहत शपथ लेते हुए विद
सफीदों। सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय सफीदों में प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम महाविद्यालय की छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने फिट इंडिया शपथ ली। उसके बाद छात्राओं ने खेलकूद गतिविधियों का भी भाग लिया। इसी के साथ डॉ. विकास लाठर ने सभी छात्राओं को खेल गतिविधियों के माध्यम से फिट रहने का संदेश दिया। इस मौके पर प्राध्यापक मनजीत सिंह और संजीव कुमार भी मौजूद रहे।