फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेव संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 11 Jan 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी16: सेव संस्था के सदस्य सफाई करते हुए। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फार एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने शनिवार सफीदों रोड स्कीम नंबर पांच से रिलायंस स्मार्ट बाजार तक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया।
विज्ञापन

संस्था सदस्यों ने लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने का आह्वान किया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को समझाया कि गंदगी फैलाते हैं खुले में कूड़ा डालकर। यदि हम सभी सहयोग करें तो स्वच्छता रह सकती है। हर आदमी काे हर प्रकार का कूड़ा डस्टबिन में ही डालना चाहिए। जब सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करेंगे तभी स्वच्छता रहेगी।
डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को ही देना चाहिए। जब हम खुले में कूड़ा डालना बंद कर देंगे तभी स्वच्छता रहेगी। इसी से हमारा शहर, गांव और देश स्वच्छ होगा, हमारा स्वास्थ्य भी सही रहेगा और हमारे बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। इस दौरान बलबीर श्योकंद, फूल कुमार सैनी, मास्टर जोरा सिंह रेढू , सुजान सिंह पूनिया, हरवीर सिंह और अजय नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें