02जेएनडी28: सफीदों की नई अनाज मंडी का निरीक्षण करते डीसी मोहम्म्द रजा और अन्य। स्रोत प्रशासन
जींद। सफीदों की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद एवं विकास रैली की तैयारियों को लेकर वीरवार को विधायक रामकुमार गौतम, डीसी मोहम्मद इमरान रजा और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि रैली के लिए अनाज मंडी में पंडाल तैयार किया गया है। सुरक्षा और वीवीआईपी, विशिष्ट अतिथियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग मंच बनाए जा रहे हैं। पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं जबकि आवागमन के लिए तीन अलग रास्ते सुनिश्चित किए गए हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पार्किंग, पेयजल, बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और डीएसपी गौरव शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद