फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक से उठाई जा रही दुकान की छत गिरी, दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
दुकान की गिरी छत जो जैक से ऊपर उठाते समय गिर गई। छत के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के पास मंगलवार शाम को अचानक एक दुकान की छत गिर गई। जिसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया गया है। हादसा उस समय हुआ जब छत को जैक की मदद से ऊपर उठाया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

रामराय भैण निवासी रामनिवास ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल के पास एक दुकान की छत को जैक से ूपर उठा रहा था। देर शाम को अचानक छत नीचे गिर गई। छत के नीचे उसका भाई राहुल व देवरड़ गांव निवासी रोहित दब गए। दोनों को आसपास के लोगों की मदद से मलबे से निकालकर नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसके भाई राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज कृष्ण खर्ब ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें